मनोज गुप्ता बने जांजगीर-चांपा जिले के पर्यवेक्षक, आमिर अली ने दी बधाई

 मनोज गुप्ता बने जांजगीर-चांपा जिले के पर्यवेक्षक, आमिर अली ने दी बधाई



गौरेला --- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मनोज गुप्ता को जांजगीर-चांपा जिले का पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाने पर गौरेला के आमिर अली ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

आमिर अली ने विश्वास जताया कि मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलेगी और जांजगीर-चांपा जिले में अभियान को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने मनोज गुप्ता के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post