बिलासपुर सीसीएफ मनोज पांडे की उपस्थिति में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्रामीणों ने लिया प्रशिक्षण
गौरेला पेंड्रा मरवाही --- वन विभाग द्वारा काष्ठ विदोहन 2026-27 के अंतर्गत 17 अक्टूबर को करगी खुर्द परिसर, खोडरी वन परिक्षेत्र में एक दिवसीय वृक्ष विदोहन एवं लट्ठा निर्माण प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बिलासपुर के सीसीएफ मनोज पांडे सहित मरवाही, बिलासपुर और मुंगेली वनमंडल के अधिकारी-कर्मचारी तथा स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए।
कार्यक्रम में सुरक्षित तरीके से वृक्षों की कटाई, वैज्ञानिक पद्धति से काष्ठ विदोहन और लट्ठा निर्माण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य वन विभाग के मैदानी अमले को तकनीकी जानकारी देना तथा वन कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान सुरक्षित कटाई, कार्यस्थल पर सावधानी और वन संसाधनों के जिम्मेदारी पूर्वक उपयोग पर जोर दिया गया। वन विभाग की इस पहल से कर्मचारियों को व्यावहारिक जानकारी मिलने के साथ काष्ठ विदोहन कार्यों को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से करने में मदद मिलेगी।
हर खबर पर नजर।।



