रफ्तार का कहर: दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, तीन घायल।।
सकोला में बाइक की टक्कर से युवक की मौत, मरवाही में वेन्यू कार ने बाइक सवारों को रौंदा; दो परिवारों में पसरा मातम।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का कहर लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। एक हादसा पेंड्रा थाना क्षेत्र के सकोला स्थित राधा-कृष्ण पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां बाइक की टक्कर से युवक की जान चली गई। वहीं, दूसरे हादसे में मरवाही थाना क्षेत्र के कुम्हारी अमोल नर्सरी के पास तेज रफ्तार वेन्यू कार ने मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।दोनो ही मामलों में पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।
पहला मामला पेंड्रा थाना के कोटमी चौकी क्षेत्र के सेखवा चौरा मोहल्ला निवासी राजपूत केंवट अपने दोस्त मनीष केंवट और तेरस प्रसाद केंवट के साथ क्रिकेट खेलने भाड़ी जा रहे थे। तीनों होंडा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG31C3330 से निकले थे। सकोला के राधा-कृष्ण पेट्रोल पंप के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर वे सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान भाड़ी की ओर से आ रही बजाज पल्सर 150 क्रमांक CG10AU1279 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल गौरेला में उपचार के दौरान राजपूत केंवट की मौत हो गई। तेरस प्रसाद को सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया, जबकि मनीष का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।।।
वही दूसरी घटना रात करीब 8 बजे मरवाही के कुम्हारी स्थित अमोल नर्सरी के पास हुई। जहा पर ग्राम कटरा निवासी अमृतलाल पाव अपने दोस्त नरेंद्र सिंह पाव के साथ साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। रास्ते में वे कुलदीप पाव को पंडरीपानी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही वेन्यू कार क्रमांक CG31A8048 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मरवाही अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद अमृतलाल पाव को जिला अस्पताल गौरेला में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। नरेंद्र का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि कुलदीप को बिलासपुर रेफर किया गया है।।।
दोनो ही मामलों में जीपीएम पुलिस ने मर्ग क़ायम कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।।
दोनों हादसों ने जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तेज रफ्तार और वाहन चलाने में लापरवाही के कारण दो परिवारों ने अपने सदस्य खो दिए। सड़क पर जरा-सी असावधानी किस तरह जिंदगी छीन सकती है, इन घटनाओं ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है।।।



