GPM-बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 18 नवंबर तक होंगे आयोजन..
गौरेला पेंड्रा मरवाही। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाएगी। इस दौरान जनजाति बहुल जिलों, विधानसभा क्षेत्रों और मंडलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसे लेकर जिला भाजपा ने जिला प्रेस क्लब भवन पेंड्रा में प्रेसवार्ता आयोजित की।
प्रेसवार्ता में मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची ने कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और जनजातीय समाज के लिए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया और समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं तथा अधिकारों के प्रति जागरूक किया।।
भाजपा नेताओं ने बताया कि 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। 14 नवंबर को स्मारकों और प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर दीपोत्सव होगा। 15 नवंबर को पुष्पांजलि कार्यक्रम, जबकि 16 से 18 नवंबर तक विधानसभा क्षेत्रों में युवा संवाद आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही जनजातीय छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाकर विद्यार्थियों से संवाद किया जाएगा।
प्रेसवार्ता में लालजी यादव, राकेश चतुर्वेदी, मनीष श्रीवास सहित जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।।


