बाल दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा में भव्य 'बाल मेला ' आयोजन
गौरेला- पेंड्रा -मरवाही : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती ( बाल दिवस ) के शुभ अवसर पर शनिवार 14 नवंबर 2026 को डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल सारबहरा प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भव्य ' बालमेला ' का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य कमलनयन मिश्रा द्वारा मांगलिक रीति से फीता काटकर किया गया ।
मेले में विद्यार्थियों ने विविध आकर्षक व स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगाए , जिनका बच्चों ,अभिभावकों व शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया ।
प्राचार्य ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए उन्हें चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया और कहा कि बाल मेला जैसे आयोजन विद्यार्थियों में रचनात्मकता , टीम वर्क और व्यावहारिक कौशल का विकास करते हैं । आयोजन में समस्त शिक्षक- शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे ।




