GPM-बाइकर्स बेलगाम रफ्तार से दुकानदार भी सुरक्षित नहीं! डेयरी में घुसी पल्सर 40 हजार का नुकसान।।

GPM-बाइकर्स की बेलगाम रफ्तार से दुकानदार भी सुरक्षित नहीं! तेज रफ्तार पल्सर डेयरी दुकान में घुसी, 40 हजार का नुकसान।।


गौरेला पेंड्रा मरवाही। सड़कों पर तेज रफ्तार बाइकर्स का आतंक अब दुकानों तक पहुंचने लगा है। गौरेला के संजय चौक में एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां बिना नंबर की बजाज पल्सर 160 बाइक तेज रफ्तार में सीधे डेयरी दुकान के अंदर जा घुसी। हादसे में दुकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ।।।

जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर की रात करीब 9:15 बजे श्री शारदा डेयरी एंड डेली नीड्स के संचालक नारायण प्रसाद गुप्ता अपने बेटे के साथ दुकान में मौजूद थे। तभी वेंकटनगर की ओर से आ रही सफेद रंग की पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गई। बाइक पर चालक भरत साहू के अलावा नरेंद्र साहू और मुकेश रजक सवार थे। हादसे में नरेंद्र साहू घायल हो गया।..
दुकान में रखे करीब 20 लीटर घी, प्लाई काउंटर, फ्रिज, डीप फ्रीजर और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि दुकानदार और उनका बेटा सुरक्षित बच गए।

दुकानदार की शिकायत पर गौरेला पुलिस ने अपराध क्रमांक 0487/26 के तहत भरत साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 125(ए), 281 और 324(4) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने शहर में बेलगाम रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर नियंत्रण और सड़क किनारे स्थित दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post