GPM-आमगांव में मनरेगा से बने स्टॉप डेम को अज्ञात व्यक्ति ने तोड़ा ,सरपंच में सीईओ से की शिकायत
गौरेला पेंड्रा मरवाही --- ग्राम पंचायत आमगांव में मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2024-25 में निर्मित स्टॉप डेम को कथित तौर पर उपद्रवियों द्वारा तोड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच बेचन सिंह कुशराम ने जनपद पंचायत गौरेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, अमगांव के तानानाला में निर्मित स्टॉप डेम की पानी निकासी के लिए एक ओर की साइड की दीवार को तोड़ा जा रहा है। आरोप है कि दीवार का आधे से अधिक हिस्सा तोड़ा जा चुका है। सरपंच ने यह भी उल्लेख किया है कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर उन्हें भेजा गया है।सरपंच ने मामले को गंभीर बताते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना होगा कि इस शिकायत पर जनपद पंचायत प्रशासन क्या कदम उठाता है।
हर खबर पर नजर।।।


