8 हेक्टेयर भूमि में 1,144 ऑयल पाम पौधों के रोपण।।

गौरेला के मडना में 8 हेक्टेयर में 1,144 ऑयल पाम पौधों का रोपण।।

भारत सरकार व छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम (NMEO-OP) के अंतर्गत ग्राम मडना में वृहद ऑयल पाम रोपण कार्यक्रम का आयोजन।।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम (NMEO-OP) के अंतर्गत ग्राम मडना में वृहद ऑयल पाम रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कृषक मयंक सोनी, रमेश सोनी सहित अन्य कृषकों की कुल 8 हेक्टेयर भूमि में 1,144 ऑयल पाम पौधों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर विजय दयाराम के., डीएफओ कांत निशांत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, एडीएम, एसडीएम सहित जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने पौधरोपण किया।
योजना के माध्यम से जिले में ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के साथ किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा योजना के प्रावधानों के तहत किसानों को अनुदान एवं सब्सिडी का लाभ देने के साथ खेती के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
ऑयल पाम एक दीर्घकालीन एवं व्यावसायिक फसल है, जिससे किसानों को भविष्य में निरंतर आय का बेहतर अवसर मिल सकता है। जिले में इसके विस्तार से फसल विविधीकरण, कृषि आय में वृद्धि तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

रहिए सभी खबरों से अपडेट।।

Post a Comment

Previous Post Next Post