15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 'एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम' कार्यक्रम होगा असेम्बली हाल पेण्ड्रा में

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर 'एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम' कार्यक्रम होगा असेम्बली हाल पेण्ड्रा में 




गौरेला पेण्ड्रा  मरवाही -- भारत माता की रक्षा करने वाले जीपीएम जिले के वीर सैनिकों के सम्मान में 'एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त शनिवार को शाम 5 बजे से असेम्बली हाल पेण्ड्रा में किया जाएगा।


जीपीएम टैलेंट हंट फाउडेंशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को नमन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा और अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ देशभक्ति और एकता का संदेश दिया जाएगा। आयोजकों द्वारा कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post