जीवनरक्षक साबित हुई डायल 112,

राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले बैगा आदिवासी महिला के लिए जीवनरक्षक बनी डायल 112,,,


गौरेला के दूरस्थ इलाके में स्थित ठाड़पथरा गांव का मामला,,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।आपात स्थिति में डायल 112 की त्वरित प्रतिक्रिया एक बार फिर जीवनरक्षक साबित हुई। गौरेला थाना क्षेत्र के ठाड़पथरा में जहरीला पदार्थ सेवन करने वाली 40 वर्षीय महिला को डायल 112 की टीम ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच सकी। महिला की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।।।

दरअसल डायल 112 गौरेला को सूचना प्राप्त हुई कि गौरेला के दूरस्थ इलाके में स्थित ठाड़पथरा गांव में एक महिला ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना मिलते ही डायल 112 फाल्कन-1 में तैनात आरक्षक क्रमांक 179 वीरेंद्र गर्ग एवं चालक मनोज राठौर बिना समय गंवाए तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

टीम जब ठाड़पथरा पहुंची तो महिला ललिता बाई पति लल्लन सिंह पाव, उम्र 40 वर्ष, गंभीर अवस्था में जमीन पर पड़ी हुई थी। जहर सेवन के प्रभाव के चलते उसे लगातार उल्टियां हो रही थीं और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। महिला की हालत देखकर डायल 112 टीम ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाया।

टीम ने परिजनों के सहयोग से महिला को बिना देरी किए जिला चिकित्सालय गौरेला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को तत्काल उपचार के लिए भर्ती किया और चिकित्सकीय निगरानी में उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और तत्काल चिकित्सा सुविधा मिलने से महिला की हालत में सुधार आया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर एवं सामान्य बताई जा रही है तथा उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।।

त्वरित सहायता बनी जीवनरक्षक

इस घटना में डायल 112 टीम की तत्परता और संवेदनशीलता महत्वपूर्ण रही। सूचना मिलने के बाद टीम ने घटनास्थल तक पहुंचने में समय नहीं गंवाया और गंभीर अवस्था में मिली महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर मिली चिकित्सा सहायता से महिला की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में घबराने के बजाय तत्काल डायल 112 पर सूचना दें, ताकि पुलिस एवं आपातकालीन सहायता टीम समय रहते मौके पर पहुंचकर जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यक मदद उपलब्ध करा सके।।।




Post a Comment

Previous Post Next Post