जीपीएम जिले के गुरुकुल मैदान में दिखी देशभक्ति की झलक..

जिले में गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।।

गुरुकुल मैदान में दिखी देशभक्ति की झलक..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस को पूरे गरिमामय और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के गुरुकुल खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।
समारोह में विधायक धर्मजीत सिंह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस दौरान कलेक्टर विजय दयाराम के., पुलिस अधीक्षक मनोज खिलारी सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ ही पूरा समारोह स्थल देशभक्ति के नारों और राष्ट्रगान की गूंज से वातावरणमय हो गया।।।
मुख्य समारोह के दौरान विभिन्न प्लाटूनों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। प्लाटूनों के अनुशासित कदमताल ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके बाद तीन राउंड में हर्ष फायर किया गया और प्लाटून कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। समारोह के दौरान खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़े गए, जिसने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।।।


कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश की स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया।

कार्यक्रम की झलकिया।।।

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लाटून, विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के साथ फोटो सेशन भी हुआ।।।


वही कलेक्ट्रेड परिसर में जिले के कलेक्टर विजय दयाराम के ने किया ध्वजारोहण।









गुरुकुल खेल मैदान में हुए कार्यक्रम की झलकियां और खूबसूरत तस्वीरे।।

कार्यक्रम का वीडियो देखिए।।।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पूरे जिले में उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। लोगों ने राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।।।


Post a Comment

Previous Post Next Post