NH-45 पूरी तरह बाधित,लोग परेशान।

NH-45 पूरी तरह बाधित, आधा दर्जन जगहों पर लगा जाम।।

जबलपुर से केंवची होते हुए रतनपुर, बिलासपुर और रायपुर जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित।।

जीपीएम-बिलासपुर
निर्माणधीन नेशनल हाईवे-45 कई जगहों पर जाम के चलते पूरी तरह बाधित हो गया है। केंवची, कुशुमखेड़ा से चपोरा और रतनपुर के बीच आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर यातायात प्रभावित है।
सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्री बसों के पहिए भी थम गए हैं। 
जाम के कारण लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था बहाल करने के लिए संबंधित अमला मौके पर जुटा हुआ है।।।


Post a Comment

Previous Post Next Post