गांव के दरोगा का अंदाज निराला, मोपेड पर बैठे दिखे सेत राम।।
कोटवार सेत रामगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सेत राम बगरा गांव के रहने वाले कोटवार हैं और अपने अलग अंदाज के लिए गांव में खास पहचान रखते हैं। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। सेत राम अपनी मोपेड पर बैठे सिगरेट पीते नजर आए। कुछ देर बाद उन्होंने सिगरेट फेंकी, टोपी को बड़े सलीके से सीधा किया और अपनी मोपेड लेकर आगे बढ़ गए।।।
देखिए वीडियो कोटवार साहब का अलग अंदाज
गांव में लोग मजाकिया अंदाज में उन्हें “गांव के दरोगा” भी कहते हैं। सेत राम की खासियत यह है कि वे हमेशा वेल अपटूडेट नजर आते हैं। उनका पहनावा, टोपी लगाने का अंदाज और व्यक्तित्व उन्हें गांव के अन्य लोगों से अलग बनाता है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय भी बन सकती है।
हालांकि, धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सिगरेट का सेवन शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में लोगों को धूम्रपान से बचने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक रहना चाहिए।।।
हर खबर पर हमारी नजर ....
Tags
पेंड्रा समाचार




