आन-बान और शान से लहराया मां कल्याणिका में तिरंगा।


 गौरेला पेंड्रा मरवाही -- 

80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल में पूरे उत्साह से मनाया गया। श्री विनोद कार्की एवं प्राचार्य शैलजा स्वामी के द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली गई। स्कूल बैण्ड की धुन पर छात्रों का कदमताल और मार्च-पास्ट सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया था ।




इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप-प्रज्वलन एवं छत्तीसगढ़ के राज गीत अरपा पैरी की धार से हुआ।

अपने संबोधन में प्राचार्य के द्वारा छात्रों को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए देश सेवा का संकल्प दिलाया गया। मुख्य अतिथि  विनोद कार्की जी ने विनोबा भावे जी का स्मरण करते हुए स्वाधीनता दिवस और आधुनिक भारत उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया । देश भक्ति से भरे इस वातावरण में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के द्वारा समूहगान,समूहनृत्य,काव्य-पाठ एवं भाषण इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इसे उपस्थित पालको और छात्रों की भरपूर शाबाशी और प्रसंशा मिली। संस्था के प्रबंध निवासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।




इस अवसर पर बेहतर कार्य प्रबंधन के लिए शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालयीन छात्राओं भूमिका शर्मा एवं अक्षरा छावरिया के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत वंदे मातरम के साथ हुआ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकगण, पत्रकार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post