‘एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम’।

 

वीर सैनिकों के सम्मान में गूंजा राष्ट्रप्रेम।।

‘एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम’

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पेंड्रा के असेम्बली हॉल में ‘एक शाम जीपीएम के वीर सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जीपीएम टैलेंट हंट फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के 35 से अधिक वीर सैनिकों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। इस दौरान देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

समारोह में देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

 गीत-संगीत के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया गया। 

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने सैनिकों के सम्मान में तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

आयोजकों ने कहा कि भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाते हैं। 

उनके त्याग और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही युवा पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।

हर खबरों के अपडेट्स के लिए बने रहे हमारे साथ।।










Post a Comment

Previous Post Next Post