ज्वालेश्वर मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन।

ज्वालेश्वर धाम मंदिर में 17 अगस्त को विशाल भंडारे का आयोजन।।

विशाल भंडारे का आयोजन किया।।

गौरेला-पेंड्रा/मरवाही।सावन माह के पावन अवसर पर गौरेला के तवरडबरा ग्राम पंचायत में स्थित श्री ज्वालेश्वर धाम महादेव मंदिर में 17 अगस्त 2026, सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। भंडारे का शुभारंभ सुबह 8 बजे से होगा और महादेव जी की इच्छा तक प्रसाद वितरण जारी रहेगा।।।

राकेश जालान अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पेंड्रा

आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तजनों से भंडारे में पहुंचकर भगवान जलेश्वर महादेव का प्रसाद ग्रहण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।

कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद पेंड्रा के अध्यक्ष राकेश जालान एवं समस्त मित्रगण के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है।।।

हर-हर महादेव। हर-हर महादेव।हर-हर महादेव।



Post a Comment

Previous Post Next Post