नगर पालिका कार्यालय गौरेला में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष मुकेश दुबे ने किया ध्वजारोहण

 



गौरेला पेंड्रा मरवाही -- स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर नगर पालिका परिषद गौरेला कार्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह के माहौल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।



इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी शर्मा, समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता और एकता-अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।






समारोह के दौरान नगर पालिका परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सेनानियों को नमन किया।

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हमें अनेक वीरों के बलिदान से मिली है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए नगर के विकास और जनसेवा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post