इस रेल्वे स्टेशन पर शुरू हुआ प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट।।।

उसलापुर स्टेशन पर शुरू हुआ प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट।।।



गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, 

बिलासपुर। यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छ, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण खानपान सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल ने महत्वपूर्ण पहल की है। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की शुरुआत की गई है। इसके शुरू होने से यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही आधुनिक वातावरण के साथ प्रतिष्ठित ब्रांड के खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध होंगे।

उल्लेखनीय है कि उसलापुर रेलवे स्टेशन पर शुरू किया गया यह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का पहला प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट है। आउटलेट में यात्रियों को स्वच्छ, ताजा और गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।


यह सुविधा विशेष रूप से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों, परिवार के साथ सफर करने वाले लोगों तथा ट्रेन के आने-जाने के बीच कम समय में भोजन या जलपान की जरूरत वाले यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगी। आउटलेट को स्वच्छता, बेहतर सेवा और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक स्वरूप दिया गया है।

प्रीमियम कैटरिंग सुविधा के शुरू होने से उसलापुर स्टेशन पर यात्रियों को खानपान के बेहतर विकल्प मिलेंगे। आधुनिकता, स्वच्छता और गुणवत्ता का यह संयोजन यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाने में सहायक होगा। रेलवे की यह पहल यात्री सुविधाओं के निरंतर उन्नयन और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

हर खबर से रहे अपडेट।।


Post a Comment

Previous Post Next Post