अचानक CM खेत में बैलों के साथ नागर लेकर उतर गए।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने खेत में बैलों के साथ की बियासी।।
देखिए वीडियो....
जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम बगिया पहुंचकर खेत में बैलों के साथ हल चलाया और बियासी की। मुख्यमंत्री का यह पारंपरिक अंदाज खेती-किसानी और अपनी माटी से उनके गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। खेत में उतरकर हल की मूठ थामते ही उन्होंने खेती से जुड़ी पुरानी स्मृतियों को याद किया और मिट्टी की सौंधी खुशबू के बीच समय बिताया।
देखिए वीडियोमुख्यमंत्री साय ने कहा कि अपने गांव, अपनी माटी और अपने खेत से जुड़ाव का सुख अलग ही होता है। खेती उनके लिए केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है। किसान परिवार में पले-बढ़े होने के कारण खेती-किसानी से उनका भावनात्मक रिश्ता रहा है।
उन्होंने कहा कि खेत और माटी ने उन्हें श्रम का सम्मान, प्रकृति के साथ सामंजस्य और अपनी जड़ों से जुड़े रहने की सीख दी है। खेत में बियासी के दौरान उन्होंने पारंपरिक कृषि पद्धति को करीब से महसूस किया।
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा और मेहनतकश किसानों को प्रदेश की ताकत बताया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों का योगदान समाज और प्रदेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। अपने खेत में काम करने का यह अनुभव उन्हें सुकून और नई ऊर्जा देने वाला रहा।।।



