*"हिन्दूआना सूर्य" के रूप में मनाया जाएगा 388वां जयंती समारोह*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सनातन हिन्दू समाज नर्मदांचल की एक महत्वपूर्ण बैठक 10 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुई। बैठक में राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 388वीं जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
यह जयंती समारोह 13 अगस्त 2026, गुरुवार को दोपहर 1 बजे से "हिन्दूआना सूर्य" के रूप में मनाया जाएगा। आयोजन समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया और समारोह को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर व्यापक आयोजन करने का संकल्प लिया गया।

मुख्य अतिथि एवं वक्ता
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मान. अमर अग्रवाल जी होंगे। अध्यक्षता मरवाही विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मान. प्रणव कुमार मरपच्ची जी करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ के प्रांत कार्यवाह मान. चन्द्रशेखर देवांगन जी उपस्थित रहेंगे।विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक धर्मजीत सिंह , अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग मध्य प्रदेश शासन रामलाल रौतेल , जिला सहकारी बैंक बिलासपुर के अध्यक्ष रजनीश सिंह , विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. ललित मखीजा एवं राठौर क्षत्रिय समाज अनूपपुर के जिला अध्यक्ष विजय सिंह राठौर शामिल होंगे।
बैठक में कल्लू राजपूत, बृजलाल सिंह राठौड़, पूरन छाबरिया, गुड्डू महाराज, द्वारिका सोनी, संदीप जायसवाल, लखनलाल साहू, हर्ष छाबरिया, पवन पैकरा, सूचेंद्र तिवारी, भूपेंद्र राठौर, कुबेर तिवारी, पवन दुबे, शिव शर्मा, तापश शर्मा सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
सभी सदस्यों ने सनातन समाज से एकजुट होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया और कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास जी के शौर्य और त्याग को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।




