गौरेला पेंड्रा मरवाही --
भाजपा मण्डल सेमरा की संगठनात्मक बैठक, जिले की प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए मण्डल के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज जैन ने बूथों को मजबूत करने व हर घर तिरंगा अभियान ।
जिला प्रभारी व प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया ने अपने संबोधन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों के विषय पर चर्चा करते हुए, आवश्यक दिशानिर्देश दिए ।
बैठक को जिला महामंत्री किशन ठाकुर व किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक बृजलाल सिंह राठौर ने भी संबोधित किया ।
बैठक के पश्चात भाजपा मण्डल सेमरा के सभी पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के गगनभेदी नारों के साथ कलेक्ट्रेट से तिरंगा यात्रा निकाली, जो सेमरा तिराहा में जाकर विसर्जित हुई ।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष लूसन राठौर, मण्डल सह प्रभारी गंगोत्री राठौर, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, जनपद पंचायत गौरेला के अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, सुश्री विभा नहरेल, मण्डल उपाध्यक्ष कलेश्वर मार्को, ओमप्रकाश चौधरी, महामंत्री बरत पैकरा, धीरज राठौर, कोषाध्यक्ष संजय पाल, मंत्री कुमार पैकरा, जितेश राठौर, अमन दुबे, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रजनीश तिवारी, हुकुमचंद यादव, पुलस्त राठौर, जितेंद्र धुर्वे, भाजयुमो मंडल महामंत्री प्रकाश काछी, राहुल राठौर, दुर्गेश यादव, लिमेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र राठौर, मायाराम राठौर, अमीर सिंह खुसरो, रामप्रसाद राठौर, लालजी कोल, उत्तम अगरिया, अमोल पुरी, लवकुश बसंत, शंकर सिंह भानु, निजाम अली आदि मण्डल के पदाधिकारी/कार्यसमिति सदस्य, शक्तिकेंद्र के संयोजक, सह संयोजक ने उपस्थिति प्रदान की ।


