गौरेला परिक्षेत्र के पीपरखूटी जंगल में सागौन के पेड़ो की अवैध कटाई।।।

हाईवे किनारे 21 सागौन के पेड़ कटे, वन सुरक्षा पर उठे सवाल..

पीपरखूटी के जंगल में अवैध कटाई, वन विभाग ने दर्ज किया पीओआर; कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस...


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मरवाही वनमंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र अंतर्गत पीपरखूटी गांव के कक्ष क्रमांक 2305 में 21 नग हरे-भरे सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई का मामला सामने आया है। यह जंगल जोबाटोला से केंवची जाने वाले नेशनल हाईवे के किनारे स्थित है। सड़क से लगे जंगल में एक साथ इतने पेड़ों की कटाई होने से वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।।।

जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने जंगल में पहुंचकर सागौन के पेड़ों को काट दिया, लेकिन कटे पेड़ों की लकड़ी मौके से बाहर नहीं ले जा सके। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और कटे हुए पेड़ों का निरीक्षण किया। विभाग द्वारा लकड़ी जब्त कर मढ़ना डिपो भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मामले में पीओआर दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी गई है।।।


गौरेला वन परिक्षेत्र अधिकारी ज्योत्स्ना पांडेय ने बताया कि क्षेत्र में वन तस्करों के खिलाफ हाल ही में चालानी कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से आक्रोशित होकर तस्करों द्वारा पेड़ काटे जाने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता।।।

मरवाही वनमंडल के डीएफओ कुमार निशांत ने बताया कि मामले में पीओआर दर्ज कर जांच की जा रही है। संबंधित कर्मचारियों को शोकॉज नोटिस जारी किए जा रहे हैं। जवाब के बाद लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।।


हर खबर पर नजर .....


बने रहे हमारे साथ।।।



Post a Comment

Previous Post Next Post