दोस्त गया शराब लेने, क्लर्क साहब को आई ‘पेशाब..... दोनो लौटे तो एक्टिवा पार।।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला के टीकरकला स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के पास एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें दोस्त शराब लेने गया और वाहन मालिक को पेशाब करने चले गए। दोनों लौटे तो शराब दुकान के पास खड़ी एक्टिवा स्कूटी गायब थी। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है और पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर की तलाश शुरू हो गई है।
गौरेला पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार SBI बैंक के पास गौरेला रहने वाले विवेक वस्त्राकार शासकीय हाईस्कूल में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने वर्ष 2018 में अपने नाम से एक्टिवा 5G खरीदी थी, जिसका पंजीयन क्रमांक CG10AQ1683 है।
विवेक के मुताबिक 27 जुलाई 2026 गुरुवार की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने दोस्त ज्योतिष पोर्ते के साथ स्कूटी से टीकरकला स्थित शराब दुकान के पास पहुंचे थे। जिसके बाद उनका दोस्त ज्योतिष शराब लेने दुकान की ओर चला गया, जबकि विवेक ने एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी कर दी और कुछ दूरी पर पेशाब करने चले गए। खास बात यह रही कि स्कूटी की चाबी भी उन्होंने वाहन में ही लगी छोड़ दी।
विवेक जब कुछ देर बाद वापस लौटे तो स्कूटी वहां नहीं थी। आसपास तलाश की, लोगों से पूछताछ की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला।
यानी दोस्त शराब लेने गया, साहब पेशाब करने गए और इसी बीच चोर अपना ‘काम’ कर गया।
चोरी हुई एक्टिवा की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। गौरेला पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के जरिए चोर की तलाश की जा रही है।।।
हर खबर से रहे अपडेट।।।




