बिलासपुर में देररात बबाल।।पुलिसकर्मी भी घायल।

बिलासपुर में बबाल,,खपरगंज में विवाद के बाद बिगड़ा माहौल, पथराव से मची अफरा-तफरी; एसएसपी ने संभाली कमान।।


बिलासपुर। शहर के खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में तनाव में बदल गया। कहासुनी और मारपीट के बाद दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ और बड़ी संख्या में जवानों को मौके पर तैनात किया गया।।।

बताया जा रहा है कि किसी मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआत में मामला गाली-गलौज और मारपीट तक सीमित था, लेकिन बाद में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। कुछ देर तक इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

पथराव और नारेबाजी की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी रजनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बल की कमान संभाली और अधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।

इलाके में किसी तरह की अप्रिय स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस और प्रशासन ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फिलहाल खपरगंज में पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post