गौरेला मंडल एवं युवा मोर्चा ने निकाला तिरंगा यात्रा किया नगर भ्रमण,मरवाही विधायक प्रणव हुए शामिल



 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही---

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गौरेला मंडल एवं जिला युवा मोर्चा के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत खेरमाई मंदिर से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए संजय चौक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे नगर का माहौल राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत नजर आया।


तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से शहर गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

इस अवसर पर मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा कि भारत की आजादी में समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के कारण देश को आजादी मिली। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

विधायक ने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद करते हुए कहा कि देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को पीड़ा और विस्थापन का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इतिहास की इन घटनाओं को याद करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों को विभाजन की त्रासदी से अवगत कराना और देश की एकता एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है।।तिरंगा यात्रा का समापन संजय चौक में किया गया जहां पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान नगर में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।



इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मुकेश दुबे, उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा, पार्षद अरुणा चक्रधारी, मनोज विश्वकर्मा , गौरेला मंडल अध्यक्ष बाबुल रोहणी, शंकर सोनी सहित भारी संख्या में नगर वासी उपस्थित रहे 



Post a Comment

Previous Post Next Post