पेंड्रा ताला तोड़कर घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ मारपीट, दो के खिलाफ fir दर्ज।

बाउंड्री का ताला तोड़कर घर में घुसकर, पत्थर से हमला दरवाजा तोड़ा; पीड़ित ने थाने में दी शिकायत।।दो के खिलाफ FIR दर्ज।। 


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरपारा बंधी में देर रात विवाद के बाद घर का ताला तोड़ने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर गांव निवासी संतोष कुमार तिवारी ने पेंड्रा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है और कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के संतोष कुमार तिवारी आजाद चौक से अपने घर सेमरपारा बंधी लौट रहे थे। ग्राम बंधी स्थित आंगनबाड़ी तालाब के पास पहुंचने पर गांव के विक्की केंवट द्वारा कथित तौर पर उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई। संतोष वहां से अपने घर चले गए।

पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 11:45 बजे विक्की केंवट अपने भाई के साथ उनके घर पहुंचा। दोनों ने बाउंड्री गेट का ताला तोड़ दिया और घर के दरवाजे के पास पहुंचकर दरवाजे पर लात मारने लगे। इस दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

शि
कायत में संतोष ने बताया कि आवाज सुनकर वह अपने बेटे उज्जवल तिवारी के साथ घर से बाहर निकले। इसी दौरान विक्की केंवट ने पत्थर से उनकी पीठ पर वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी। आरोप है कि घर के दरवाजे पर भी पत्थर मारा गया, जिससे दरवाजे का कांच टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।

गाली-गलौज और विवाद की आवाज सुनकर संतोष के भतीजे राकेश तिवारी और मुकेश तिवारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से घटना की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

तो
 पेंड्रा पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 0290/26 पीड़ित संतोष कुमार तिवारी की शिकायत पर विक्की केंवट , विक्की केंवट का भाई के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 331(4)-BNS, 351(3)-BNS की धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।।.....

Post a Comment

Previous Post Next Post