सेवा संकल्प अभियान: वार्ड 10 डुमरिहा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने दिया सेवा का संदेश

 


गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही--  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिवस के अवसर पर चल रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिका परिषद गौरेला की उपाध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 10 की पार्षद श्रीमती रोशनी तापस शर्मा के द्वारा ग्राम डुमरिहा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।



शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी, एल्डरमैन ठा. रामप्रकाश सिंह, जिला मंत्री गंगोत्री राठौर, वरिष्ठ पार्षद अरुणा चक्रधारी, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता कुलदीप सिंह धीरज, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सचिन जैन, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास, दीपक शर्मा और सेमरा सरपंच तूफान सिंह की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।




नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा -



नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों से गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलता है। नगर पालिका परिषद आगे भी हर वार्ड में स्वास्थ्य और जनकल्याण के कार्यक्रम आयोजित करेगी।


उपाध्यक्ष रोशनी तापस शर्मा ने कहा -


अपने संबोधन में उपाध्यक्ष श्रीमती रोशनी तापस शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि वार्ड के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे, इसी उद्देश्य से यह शिविर लगाया गया है। आगे भी वार्ड में इस प्रकार के जनसेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

शिविर में सैकड़ों ग्रामवासियों ने स्वास्थ्य परीक्षण, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच, चिकित्सकीय परामर्श और निःशुल्क दवा वितरण का लाभ लिया।शिविर को सफल बनाने में डॉ. रजनीश, डॉ. निशिकांत श्रीवास्तव, डॉ. योगेंद्र खरे सहित स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। अंत में उपाध्यक्ष द्वारा सभी अतिथियों, चिकित्सकों और वार्डवासियों का आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post