गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ---
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शुक्रवार को मिशन स्कूल में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन स्कूल जनभागीदारी समिति के सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने 51 दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री के देश के प्रति सेवा, समर्पण एवं त्याग के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष मुकेश दुबे एवं एल्डरमेन मथुरा सोनी ने विद्यार्थियों को नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक एवं राजनीतिक जीवन के 25 वर्षों की यात्रा तथा उनके विभिन्न कार्यों की जानकारी दी।
एल्डरमेन रामप्रकाश एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष अतुल आर्थर ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य भावना आर्थर, शशिबाला लाल, अनामिका मंडल, अनिता सोनकर, रविकुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। दीप प्रज्ज्वलन के साथ विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और विद्यार्थियों ने सेवा एवं राष्ट्र समर्पण के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


