लंबे समय से अनुपस्थित,संविदा व्याख्याता पायल कौशले बर्खास्त।।
कलेक्टर विजय दयाराम के / के निर्देश पर प्रतिवेदन व जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने की कार्रवाई...
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पेण्ड्रा में पदस्थ संविदा व्याख्याता (अंग्रेजी) पायल कौशले को लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में बर्खास्त कर दिया गया है। जिला शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश में यह कार्रवाई विद्यालय से प्राप्त प्रतिवेदन, जांच एवं संबंधित रिपोर्ट के आधार पर किए जाने का उल्लेख है।।।बताया गया है कि कलेक्टर विजय दयाराम के के संज्ञान में मामला आने के बाद विभागीय स्तर पर प्राप्त प्रतिवेदन एवं जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी द्वारा आदेश जारी करते हुए पायल कौशले को तत्काल प्रभाव से शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।
आदेश के अनुसार पायल कौशले 20 दिसंबर 2024 से 16 अगस्त 2026 तक लगातार कार्य से अनुपस्थित रहीं। 17 अगस्त को विद्यालय पहुंचने के बाद वे पुनः 18 अगस्त से बिना सूचना अनुपस्थित हो गईं। विद्यालय प्राचार्य द्वारा 25 अगस्त को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, लेकिन संबंधित ने न तो जवाब प्रस्तुत किया और न ही विद्यालय में उपस्थिति दी।
विभाग ने इसे कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अनुशासनहीनता मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की। जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश के बाद संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए प्रतिलिपि भेजी गई है।।।।




