तलाक-तलाक-तलाक पीड़िता की शिकायत पर पति के खिलाफ पेंड्रा थाने में fir दर्ज।।।पुलिस ने ''0'' में अपराध दर्ज कर भेजा प्रकरण।।
पति पर तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप, पेंड्रा थाने पहुंची पीड़िता,,,
मायका पेंड्रा में, ससुराल शहडोल में; घटना शहडोल की होने पर पेंड्रा पुलिस ने शून्य पर प्रकरण दर्ज कर संबंधित थाने भेजा मामला,,
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा निवासी 35 वर्षीय शबनम बी ने अपने पति समीर खान, निवासी वार्ड क्र. 19, घरौला मोहल्ला, थाना-कोतवाली शहडोल (मध्यप्रदेश) पर तीन तलाक देने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला ने पेंड्रा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत पर पेंड्रा पुलिस ने 4-MWO, 296-BNS और 351(3)-BNS के तहत शून्य पर प्रकरण दर्ज किया है। चूंकि शिकायत में बताई गई घटना शहडोल स्थित ससुराल में हुई है, इसलिए पेंड्रा पुलिस ने मामला संबंधित थाना पुलिस को भेज दिया है।
शिकायत में शबनम बी ने बताया कि उसका मायका पेंड्रा में है, जबकि उसका ससुराल शहडोल, मध्यप्रदेश में है। महिला के अनुसार उसका विवाह 26 अप्रैल 2010 को पेंड्रा में सामाजिक रीति-रिवाज से शहडोल निवासी समीर खान के साथ हुआ था। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका जन्म मार्च 2013 में हुआ।
महिला का आरोप है कि 9 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे शहडोल स्थित उसके ससुराल में पति समीर खान ने उसके साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि पति ने उसे घर से निकल जाने के लिए कहा और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कथित तौर पर तीन बार ‘तलाक’ कहकर उससे वैवाहिक संबंध खत्म करने की बात कही और उसे घर से बाहर निकाल दिया।
शबनम बी के अनुसार घटना के समय पड़ोसी अशरफ खान सहित आसपास के कुछ लोगों ने घटनाक्रम देखा और सुना तथा बीच-बचाव किया। घटना के बाद वह भयभीत होकर अपने मायके पेंड्रा आ गई। महिला ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से उसने तत्काल घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।
शिकायत के मुताबिक बाद में उसने अपने जीजा अब्दुल सलाम को पूरी घटना बताई। इसके बाद जीजा ने समीर खान से फोन पर बातचीत की। महिला का दावा है कि बातचीत में समीर खान ने तीन तलाक देकर घर से निकालने की बात स्वीकार की। महिला ने इस बातचीत की वाइस रिकॉर्डिंग होने की बात भी पुलिस को बताई है।
पुलिस के अनुसार, महिला का मायका पेंड्रा में होने के कारण उसने पेंड्रा थाने में शिकायत दी, लेकिन ससुराल और घटना स्थल दोनों शहडोल में होने के कारण पेंड्रा पुलिस ने शिकायत पर शून्य में प्रकरण दर्ज कर उसे संबंधित थाना शहडोल को भेज दिया है। अब मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शहडोल पुलिस द्वारा की जाएगी।।।।