वार्ड 13 में देवी चौरा के सौंदर्यीकरण का हुआ भूमि पूजन


नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने किया भूमिपूजन, पार्षद अमृता मरावी व एल्डरमैन रामप्रकाश ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन रहे मौजूद



गौरेला --- नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित देवी चौरा के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देवी चौरा के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।




इस अवसर पर वार्ड पार्षद अमृता मरावी, एल्डरमैन रामप्रकाश ठाकुर सहित नगर पालिका के जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।



देवी चौरा के सौंदर्यीकरण से धार्मिक स्थल का स्वरूप और अधिक आकर्षक होने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि नगर के विभिन्न वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का विकास क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।


स्थानीय लोगों ने देवी चौरा के सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर पालिका का आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post