पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर शेड की कमी से यात्री परेशान, बारिश में भीगकर करना पड़ता है ट्रेनों का इंतजार।।
बुधवार को भी स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार दो मालगाड़ियों के गुजरने के बाद बिलासपुर से इंदौर जाने वाली नर्मदा एक्सप्रेस को स्टेशन पर आधे घंटे से अधिक समय तक रोककर रखा गया। ट्रेन के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों को बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे जगह तलाशनी पड़ी।
यात्रियों के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर वर्तमान में लगाए गए शेड की क्षमता बेहद कम है। शेड लगभग तीन से चार बोगियों के हिस्से को ही कवर करता है, जबकि यात्री ट्रेनें काफी लंबी होती हैं। ऐसे में अधिकांश यात्री शेड से बाहर खड़े रहने को मजबूर होते हैं।
यात्रियों ने रेल प्रशासन से मांग की है कि प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर जल्द से जल्द पर्याप्त लंबाई के शेड का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि बारिश के साथ गर्मी के मौसम में भी यात्रियों को राहत देने के लिए स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।।।
हर खबर पर नजर...




