लूट और नकाबजनी के मामलों में छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद।।
बिलासपुर। कोटा पुलिस ने लूट और नकबजनी के दो मामलों का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, वारदात में इस्तेमाल कार और मोटरसाइकिल समेत छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि दोनों मामलों में लूटा गया पूरा सामान बरामद कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी से सलका डैम के पास अज्ञात आरोपियों ने 7,430 रुपये से भरा बैग लूट लिया था। इसके बाद 18 जुलाई को आरोपी बुरखा पहनकर एक घर में घुसे और महिला से मारपीट कर हथियार के बल पर सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए।
जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने राकेश जायसवाल, दिव्यांशु जायसवाल, आदर्श तिवारी, हर्ष नामदेव, हर्ष सोनी और सनी सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, राकेश जायसवाल दोनों वारदातों का मास्टरमाइंड है। उसने दिव्यांशु और आदर्श के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपियों ने सनी सिंह से पिस्टल हासिल की थी।
पुलिस के अनुसार, लूटे गए आभूषण हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी दुकान संचालक हर्ष सोनी को बेचे गए थे। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
बाइट:- मधुलिका सिंह, एएसपी ग्रामीण
हर खबर पर नजर।।।



