सायकल सवार अज्ञात बुजुर्ग को मोटरसाइकिल सवार युवक ने मारी टक्कर,,,बुजुर्ग की मौत,युवक गंभीर रूप से घायल।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में सड़क हादसे में साइकिल सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गौरेला पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, भदौरा गांव में साइकिल सवार बुजुर्ग सड़क से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात साइकिल सवार बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। वहीं बाइक सवार युवक की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास कर रही है।अभी तक शिनाख्त नही हो सकी है।। साथ ही हादसे के कारणों और बाइक सवार की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच के बाद दुर्घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।।।फिलहाल पुलिस बुजुर्ग के परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।।



