बिहार की महिला का गौरेला इलाके में शव मिलने से मचा हड़कंप, गला रेतकर हत्या की आशंका।।
मिल के पीछे झाड़ियों में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला के औद्योगिक क्षेत्र अंजनी स्थित जेपी एग्रोटेक मिल के पीछे झाड़ियों में बिहार निवासी महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। महिला की पहचान लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। वह पिछले करीब सात वर्षों से अपने पति और दो बच्चों के साथ मिल के लेबर रूम में रह रही थी। महिला के गले पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। महिला की हत्या किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह और आरोपी का पता चल सकेगा।।।




