बिहारी महिला की हत्या की गुथी सुलझी,प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख पति ने उतारा था मौत के घाट।।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्राम अंजनी के औद्योगिक क्षेत्र में झाड़ियों से मिले महिला के शव के मामले में गौरेला पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पति ने पत्नी को परिचित युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया जिसके बाद कथित प्रेमी भाग खड़ा हुआ जबकि पत्नी छुपने के लिए झाड़ियों में छुपी जहा पर पति ने उसे चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।।
दरअसल मृतका लक्ष्मी कुमारी पति सुमित कुमार यादव, निवासी रूपौली, जिला पूर्णिया (बिहार) की रहने वाली थी और बीते 7 साल से पति और दो बच्चो के साथ वह अंजनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित जेपी एग्रोटेक मिल के लेबर क्वाटर में रह रही थी। पुलिस जांच के मुताबिक वारदात 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे हुई।
आरोपी सुमित कुमार यादव (32) ने पत्नी को कमरे में नहीं पाया। तलाश करने पर उसने पत्नी के परिचित व महिला का प्रेमी जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा। गुस्से में वह जितेंद्र को मारने के लिए दौड़ा, लेकिन वह भाग निकला। इसके बाद पत्नी से विवाद और झूमाझटकी के के बाद पति से बचने को मिल के पीछे झाड़ियों में छिपने के लिए भागी पर आरोपी पति ने पीछा करते हुए झाड़ियों में ही चाकू से उसके गले पर वार कर दिया।
पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी ने जांच को गुमराह करने के लिए गलत बयान दिए। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर धारा 103(1), 238(ख) बीएनएस के तहत न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में विवेचना जारी है।।।



