भ्रष्टाचार के मामले में RES विभाग पर गंभीर आरोप, SDO श्याम दास मोहले की भूमिका जांच के घेरे में..

RES विभाग पर गंभीर आरोप, SDO श्याम दास मोहले की भूमिका जांच के घेरे में..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग में निर्माण कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। शिकायतकर्ता ने विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ एसडीओ श्याम दास मोहले की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जिले में कई निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और उपयोगिता के नियमों की अनदेखी की गई। शिकायत के साथ प्रस्तुत निर्माण कार्यों के फोटोग्राफ को भी कथित तौर पर सही मानने से इनकार किया गया। वहीं खेतों और खुले मैदानों में कराए गए कुछ निर्माण कार्यों को शिकायतकर्ता ने औचित्यहीन बताते हुए सरकारी राशि के उपयोग पर सवाल उठाए हैं।मामले में सबसे बड़ा सवाल जिला अस्पताल परिसर में करीब 33 लाख रुपये के निर्माण कार्य के मूल्यांकन और सत्यापन को लेकर है। शिकायतकर्ता के अनुसार, मरवाही में पदस्थ होने के बावजूद एसडीओ श्याम दास मोहले द्वारा गौरेला पहुंचकर उक्त कार्य का मूल्यांकन एवं सत्यापन किया गया।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों की भूमिका की स्वतंत्र तकनीकी जांच कराई जानी चाहिए। जांच में यदि अनियमितता अथवा शासकीय राशि के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो संबंधित जिम्मेदारों से राशि की वसूली के साथ नियमानुसार एफआईआर की कार्रवाई की जाए।

हालांकि,जिला अस्पताल में हुए लगभग 33 लाख रुपयों के नाली निर्माणकार्य मामले में सेमरा गांव के सरपंच सचिव व RES के तकनीकी सहायक व एसडीओ श्याम दास मोहले को कारण बतलाओ नोटिस भी जारी किया गया है।।।जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही किये जाने की बात अधिकारियों ने कही है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post