पेंड्रा रतनपुर रोड बाधित, अमरपुर में लगा लंबा जाम,जाने क्या है पूरा मामला।।
गौरेला पेंड्रा मरवाही। पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात कोयले से लदे दो ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा रात करीब 12 30 बजे हुआ, जिसके बाद मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। दुर्घटना के चलते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
बताया जा रहा है कि दोनों ट्रेलर कोयला लेकर जा रहे थे। आमने-सामने हुई टक्कर में एक ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
देर रात से मार्ग पर जाम लगे रहने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक और यात्री परेशान होते रहे। भारी वाहनों के बीच सड़क पर फंसे रहने से छोटे वाहन तो किसी तरह निकल रहे है पर बडे वाहनो के पहिये पूरी तरह बाधित हो गई है।। सुबह तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी।।।स्थानीय लोगो का कहना है नो एंट्री खुलने के बाद ट्रेलर चालक काफी रफ्तार में निकलते है जिसके कारण ऐसी घटना घटित होती है।।


