गौरेला पेंड्रा मरवाही -- मरवाही वन मंडल के गौरेला वन परिक्षेत्र की अधिकारी ज्योत्सना पांडे के खिलाफ जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा ने अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत एवं पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करने की मांग की, शिकायत पत्र में वन क्षेत्र से रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन से जुड़े मामले में अनियमितता का आरोप लगाया और रेंजर ज्योत्सना पांडे निजी वाहन चालक राहुल जायसवाल के द्वारा वसूली करने का आरोप भी लगाया वही एक ग्रामीण ने बताया कि उसके द्वारा आवास निर्माण के लिए रेत घर ले जाया जा रहा था तभी गाड़ी को पकड़कर डिप्टी रेंजर और बीट गार्ड के द्वारा किसी अन्य व्यक्ति का q r देकर उसमें 10000 डलवाया और ₹10000 नगद लिया फिलहाल पूरे मामले की शिकायत डीएफओ से की गई डीएफओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।।
वन परिक्षेत्र अधिकारी गौरेला ज्योत्सना पांडेय
कही।


