अमेराटिकरा की सरपंच से गाली-गलौज और धमकी, कृष्ण मुरारी तिवारी पर BNS की धाराओं में मामला दर्ज।।।
शिकायत के अनुसार घटना 14 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11.30 से 12 बजे के बीच की है। सरपंच ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान उन्होंने कृष्ण मुरारी तिवारी को अपने पति देवेंद्र सिंह को शराब पीने के लिए पैसे देने से मना किया। आरोप है कि इस बात पर आरोपी ने कथित तौर पर उनके साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत में सरपंच ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उनके चरित्र को लेकर भी आपत्तिजनक बातें कहीं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
सरपंच के मुताबिक घटना के दौरान उनकी बेटी आकृति सिंह परस्ते और पार्वती श्रीवास भी मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने घटना को देखा-सुना। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा गवाहों के बयान और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।।।
