गौरेला मंडल व जिला प्रशासन के तत्वाधान में जगमगाया जीपीएम ,,,,

 सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा गौरेला मंडल ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने की सहभागिता मरवाही विधायक रहे मौजूद


गौरेला :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी गौरेला मंडल द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार शाम संजय चौक, गौरेला में भव्य दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 5100 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।



संजय चौक पर एक साथ 5100 दीपों के प्रज्वलित होने से पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। कार्यक्रम में मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के साथ भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा, संकल्प और शुभकामनाओं के साथ मनाया।


कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी राठौर, कन्हैया राठौर, बालकृष्ण अग्रवाल, मथुरा सोनी, नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी  शर्मा, तापस शर्मा, सचिन जैन एवं भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


नगर पालिका अध्यक्ष एवं गौरेला मंडल अध्यक्ष ने किया संबोधित, जताया आभार

र्यक्रम के दौरान भाजपा गौरेला मंडल अध्यक्ष राजकुमार रोहणी और नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान की जानकारी साझा की और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की।दीप प्रज्वलन कार्यक्रम के दौरान संजय चौक का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा और दीपों की रोशनी से पूरा चौक जगमगा उठा। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा गौरेला मंडल की ओर से सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ पर जीपीएम जिले में प्रज्वलित हुए आशीर्वाद के दो लाख दीप।।


जिला स्तरीय कार्यक्रम में 11 हजार दीपों से जगमगाया मल्टीपर्पस स्कूल मैदान।।


देखिए कार्यक्रम की झलकिया का वीडियो।।




हर खबर पर नजर।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post