सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा विकासखंड में विविध कार्यक्रम।

सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा विकासखंड में विविध कार्यक्रम।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। सेवा संकल्प अभियान के तहत पेंड्रा विकासखंड में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रविन्द्र नाथ चंद्रा एवं संजय नामदेव की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी और ग्रामीण शामिल हुए।


अभियान के तहत पेंड्रा के भांडी में स्कूली विद्यार्थियों एवं स्थानीय लोगों की सहभागिता से चित्रकला प्रतियोगिता और नेवता भोज सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार और सेवा भावना जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

इसके साथ ही आयोजित नेवता भोज में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा के साथ रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों से क्षेत्र में सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post