अमरपुर सड़क हादसे में घायल मेटाडोर चालक की मौत,,
दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में केबिन में फंसा था चालक, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम,,
देखिए वीडियो
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी प्रयास के बाद चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाला गया। गंभीर रूप से घायल हरवंश सिंह को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
बताया गया कि हरवंश सिंह को हायर सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रहा थी, उसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।।।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक तौर पर मामला दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दुर्घटना से जुड़े वाहन चालकों और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारी से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वही दोनो वाहनों की ओर से चालक और मालिको ने काउंटर FIR दर्ज करवा दिया है।।
इस सड़क हादसे ने एक परिवार से उसका सदस्य छीन लिया। अमरपुर मार्ग पर हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही और दुर्घटना के कारणों को लेकर भी चिंता जताई है।
वही बतला दे कि बीते 17 सितंबर को ही अमरपुर मुख्यमार्ग पर दो ट्रेलर आपस मे आमने सामने भिड़ गए थे उसमें भी एक ट्रेलर का चालक केबिन में फस गया था जिसे बड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोग और पुलिस की टीम ने बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा था।।।






