जीपीएम कलेक्टर विजय दयाराम के .की अपील।।

उल्लास साक्षरता महापरीक्षा को सफल बनाने कलेक्टर की अपील।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही।
जिले में आगामी 27 सितंबर को आयोजित होने वाली उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षरता महापरीक्षा को सफल बनाने कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिलेवासियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखने तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्ति को आत्मविश्वासी, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने का माध्यम है।।।

कलेक्टर की अपील।
कलेक्टर ने कहा कि महापरीक्षा में अधिक से अधिक नवसाक्षरों की भागीदारी सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षकों, स्वयंसेवकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के निरक्षर लोगों को परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।

उन्होंने कहा कि “हर व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाना हमारा साझा संकल्प होना चाहिए। आइए, 27 सितंबर को नवसाक्षरों का उत्साह बढ़ाएं और उन्हें परीक्षा में शामिल कर जिले को साक्षरता की नई ऊंचाई तक पहुंचाने में सहभागी बनें।”

Post a Comment

Previous Post Next Post