गौरेला पेंड्रा मरवाही -- एसएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन गौरेला में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग द्वारा लर्निंग लाइसेंस बनाने के लिए विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कैंप के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान लगभग 57 विद्यार्थियों के लर्निंग लाइसेंस बनाए गए।
महाविद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल एवं सुविधाजनक बनाना तथा उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। इसी कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं साइबर कोऑर्डिनेटर छात्राओं को बनने का मौका दिया।कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के संचालक शाहिद जमा खान, प्राचार्य डॉ अब्दुल सत्तार, नवीन जेम्स, गायत्री भोंसले,हेमंत तिवारी,स्वाति तिवारी,अफरोज अहमद,सुविता पटेल,आंचल वर्मा,कीर्तिलता शुक्ला, बीरू यादव,रूपेश कुमार,चांदनी पूरी,मेराज खान, भूषण यादव, गोलू एवं परिवहन विभाग के अधिकारी एवं
विद्यार्थी उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने परिवहन विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


