मरवाही और पसान में हाथियों की मौजूदगी,,,32 हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी विभाग की चिंता धान की फसल रौंदी तो कही घरों को पहुचाया नुकसान।।,,,

मरवाही-पसान में हाथियों का आतंक,,,32 हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी दहशत धान की फसल रौंदी,,,

दंतैल ने मकान तोड़ा; मरवाही वन विश्राम गृह परिसर में भी पहुंचे दो हाथी,,

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही/कोरबा। मरवाही वन मंडल और उससे लगे कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र में हाथियों की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों के साथ वन विभाग की चिंता बढ़ गई है। एक ओर पसान क्षेत्र में करीब 30 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, वहीं मरवाही में दो हाथी रिहायशी इलाके तक पहुंचकर वन विश्राम गृह परिसर में डेरा जमाए हुए हैं।

कोरबा जिले के पसान वन परिक्षेत्र में 30 हाथियों के दल ने खेतों में पहुंचकर धान की खड़ी फसल को रौंद दिया। वहीं थुहानाला गांव में एक दंतैल हाथी ने मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। हाथी की मौजूदगी के दौरान परिवार के सदस्य डर के कारण कमरे के भीतर दुबके रहे। हाथी के चले जाने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।,,

इधर, मरवाही वन मंडल में विचरण कर रहे दो हाथी शुक्रवार को गुल्लीडाड गांव के जंगल से निकलकर माड़ाकोट पहाड़ की ओर पहुंचे। इसके बाद दोनों हाथी मरवाही के रिहायशी क्षेत्र से होते हुए वन विश्राम गृह परिसर में पहुंच गए। यहां हाथियों ने पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाया है।

दोनों क्षेत्रों में हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। वन अमला लगातार हाथियों के मूवमेंट पर नजर रख रहा है। ग्रामीणों को हाथियों के नजदीक नहीं जाने, जंगल की ओर जाने से बचने और भीड़ नहीं लगाने की सलाह दी जा रही है। विभाग की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post