सम्मान पूर्वक याद किए गए डॉक्टर राधाकृष्णन
गौरेला --- मां कल्याणिका पब्लिक स्कूल गौरेला पेंड्रा में शिक्षक दिवस गरिमापूर्ण समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। संस्था के प्रबंध निवासी स्वामी हिमाद्री मुनि जी ने सभी शिक्षकों को प्रबंधन की ओर से शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज का निर्माता बताया । आपके करकमलों से बोर्ड कक्षाओं में बेहतर परिणाम लाने वाले शिक्षकों को विशेष रूप से पुरस्कृत भी किया गया। आपने इसी प्रकार छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने की अपेक्षा भी व्यक्त की। इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से स्वामी जगदीशानंद महाराज एवं विनोद कार्की विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राचार्य शैलजा स्वामी के द्वारा सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं प्रदान की तथा डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला इस अवसर पर वरिष्ठ छात्रों के द्वारा शिक्षकों के सम्मान में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। हंस वाहिनी प्रेक्षागृह में सर्वप्रथम छात्रों ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर पुरुष के साथ अभिनंदन किया।
तत्पश्चात स्वागत-गीत समूह- नृत्य और नृत्य-नाटिका का मंचन भी किया गया। छात्रों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प दोहराया। आभार प्रदर्शन के साथ यह सम्मान समारोह संपन्न हुआ।


