GPM- 18 किलो 450 ग्राम गांजा तस्करी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, इस गांजा कारोबार से जुड़ी लेडी भी जेल भेजी गई।।

GPM- 18 किलो 450 ग्राम गांजा तस्करी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, कौन है वो लेडी जिसे पुलिस ने भेजा जेल।।


गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में सोनू राठौर के बाद कुशुम गौतम को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर कुशुम गौतम की मामले में संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।।।

मामले की शुरुआत बचरवार निवासी सोनू राठौर के खिलाफ मिली सूचना से हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि सोनू राठौर ने अपने घर के पीछे बाड़ी में बड़ी मात्रा में अवैध गांजा छिपाकर रखा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पेंड्रा थाना पुलिस की टीम एफएसएल अधिकारी और गवाहों के साथ बचरवार पहुंची। पुलिस टीम ने आरोपी के घर के पीछे स्थित बाड़ी की घेराबंदी कर विधिवत तलाशी ली।

तलाशी के दौरान काले रंग की बोरी में 18 पैकेटों में रखा कुल 18 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके पर एफएसएल अधिकारी द्वारा परीक्षण किया गया, जिसमें बरामद पदार्थ गांजा होना पाया गया। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई। पुलिस ने गांजा जब्त कर सोनू राठौर को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने केवल गांजा बरामदगी तक कार्रवाई सीमित नहीं रखी, बल्कि गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल शुरू की। पुलिस ने विवेचना के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल, संदिग्ध संपर्कों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े साक्ष्यों की जांच की। इसी जांच के दौरान अमरपुर निवासी कुशुम गौतम की भूमिका सामने आई।

जाने क्या कहना है पुलिस अधिकारी का ।।

पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कुशुम गौतम को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और तस्करी के इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। मामले की आगे की विवेचना जारी है।।।

Post a Comment

Previous Post Next Post