GPM-खस्ताहाल सड़क ने फिर ले ली जान,,,बाईपास नहीं होने से फिर हुआ हादसा।।।
पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग पर मैजिक की बाइक से भिड़ंत, युवक की मौके पर मौत; पीडब्ल्यूडी और शासन के प्रति लोगों में आक्रोश।।।
पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग की खस्ताहाल सड़क और बाईपास की कमी एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। पेंड्रा के नया बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ज्योतिपुर निवासी आशीष माइकल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मैजिक चालक फरार हो गया है तो पेंड्रा पुलिस फरार मैजिक चालक की पतासाजी और मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुट गई है।।
दरअसल गौरेला के ज्योतिपुर निवासी आशीष माइकल रिवॉल्विंग चेयर रिपेयरिंग का काम करता था। वह आज पेंड्रा में काम करने आया हुआ था काम पूरा कर आशीष बाइक से ज्योतिपुर घर लौट रहा था, तभी पेंड्रा गौरेला मुख्य मार्ग पर हादसे का शिकार हो गया। सूचना पर पहुंची पेंड्रा पुलिस एसडीएम पेंड्रारोड़ ने उसे तत्काल 108 संजीवनी एक्सप्रेस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद क्या कह रहे है लोग।।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि मुख्य मार्ग की खराब हालत और बाईपास का निर्माण नहीं होने से यातायात का दबाव बढ़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि बार-बार मांग के बावजूद सड़क सुधार और बाईपास निर्माण की दिशा में ठोस पहल नहीं हो रही।
सवाल यह है कि आखिर कितनी जिंदगियां गंवाने के बाद शासन-प्रशासन की नींद खुलेगी? पेंड्रा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।।।




