सेवा संकल्प अभियान के तहत एसएस कॉलेज गौरेला में ‘रंगोली के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम संपन्न
गौरेला पेंड्रा मरवाही ---- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एस एस महाविद्यालय में बी. एड. एवं आई टी आई ‘रंगोली के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य रंगोली के माध्यम से राष्ट्रीय भावना, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना रहा।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में एस एस महाविद्यालय परिसर में रंगोली के माध्यम से राष्ट्र के प्रति प्रेम और एकता का संदेश प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न आकर्षक रंगोलियां तैयार कीं।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भंवर सिंह पोर्ते के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही भारतीय कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
महाविद्यालय प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में शाहिद जमा खान, प्राचार्य अब्दुल सत्तार, नवीन जेम्स, स्वाति तिवारी, डॉ. मयूरी, शुक्ला मैडम, कंचन, आंचल, शोभिता, हेमंत तिवारी, रुपेश एवं अफरोज का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह और उमंग देखने को मिली। महाविद्यालय परिवार ने “राष्ट्र के संग” की भावना के साथ कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सेवा, एकता और रचनात्मकता का संदेश दिया।



